गोरखपुर। राजकीय रेलवे पुलिस ने गश्त के दौरान एक शातिर जहरखुरान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस जब रेलवे स्टेशन के सकरुलेटिन एरिया स्थित रिक्शा स्टैंड के पास पहुंची तो वहां संदिग्ध अवस्था में बैठा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 115 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 8 भिखारी पट्टी निवासी अजरुन है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 8/21/22 एनडीपीएस की तहत न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिसिया पूछताछ में उसने बताया कि वह दूर-दराज से आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रा करने वाले व प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतिक्षा करने वाले यात्रियों को अपने बहकावे में लेकर खाद्य पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला देता है। अचेत हो जाने पर उसके पास रखा नकदी व अन्य समान फरार हो जाता है।








































































































