Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

होली के रंग में डूबी प्रचीन धार्मिक नगरी, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

होली के रंग में डूबी प्रचीन धार्मिक नगरी, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Share
Whatsapp
Publish Date:27 February 2018 04:02 PM

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रंगभरी एकदाशी पर भगवान शिव द्वारा माता पार्वती की विधिविधान के साथ गौने की रस्म पूरी करने बाद यह प्रचीन धार्मिक नगरी होली के रंग में डूब गई है। देशी-विदेशी श्रद्धालु हजारों वर्ष पुरानी धार्मिक मान्याताओं का पालन करते हुए महादेव के विग्रहों पर गुलाल अर्पित कर सुख-शांति का आशीर्वाद लेकर रंग-अबीर से होली खेल रहे हैं।
विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार शाम से देर रात तक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव और मां पार्वती की पूजा-अराधना की गई। लगभग 350 पुरानी रजत पालकी पर शिव और पार्वती की एक वर्ष में एक बार निकले वाली रजत प्रतिमाओं को देखने के लिए देशी-विदेशी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।  मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी के आवास से शिव और पावर्ती की रजत प्रतिमा पालकी पर मंदिर पहुंची।
चंद कदमों की दूरी पर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में तक प्राकृतिक गुलाल एवं भभूत की वर्षा के बीच शिव और पार्वती की रजत पालकी पहुंची। इसके बाद महंत आवास परिसर में देर रात तक अनेक कलाकारों ने शिव एवं पार्वती अराधना के गीत गाकर श्रद्धालुओं का मनोरंज किया। वाराणसी में मान्यता है कि रंगभरी एकदाशी पर शिव अपने भक्तों के साथ अबीर-गुलाल से होली खेलते हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हजारों वर्ष पुरी शिव-पार्वती के गौने की रस्म का गवाह बनना अपना सौभाग्य मानते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर के साथ मां पार्वती के विवाह और रंगभरी एकदाशी को गौना होती है। इसके बाद वाराणसी में होली की विधिवत शुरुआत की मान्यता है।  काशी विश्वनाथ मंदिर समेत कई शिवालयों में कल से ही भगवान शिव एवं मां पार्वती की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाराणसी के मंदिरों, गंगा घाटों, रेलवे स्टेशनों और बाबातपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा समेत तमाम संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा निगरानी की जा रही है। उन स्थानों पर जरुरी जांच के लिए वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों सर्तकता बरतने के निर्देश दिये गए हैं।
 

संबंधित ख़बरें