Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

आरोप-चिकित्सक की लापरवाही से हुयी महिला की मौत

Share
Whatsapp
Publish Date:26 February 2018 10:43 PM
ब्रेकिंग न्यूज आरोप-चिकित्सक की लापरवाही से हुयी महिला की मौत बीती रात कराया था करीब डेढ़ माह के बच्चे का गर्भपात आज तड़के हालत बिगड़ने पर तोड़ा दम चिकित्सक व उसके परिजनों ने घर को अंदर से किया बंद शव को घर के बाहर ही रख किया परिजनों ने विलाप मौके पर पहुँचे एसओ रसूलपुर वीरेंद्र पाल बघेल 👇👇👇👇👇👇👇👇 फ़िरोज़ाबाद-थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद के नगला दुर्गा निवासी धनपाल की 27 वर्षीय पत्नी अनीता देवी की हालत कुछ दिनों से खराब हुयी जिसको लेकर आसफाबाद स्थित डॉ जेपी दक्ष के हॉस्पिटल पर उनके घर ही दिखाया गया था, उन्होंने बताया था पेट में करीब डेढ़ माह का बच्चा है सफाई करवा दो तो ठीक रहेगा, वर्ना दिक्कत हो जायेगी, बीती रात उनके हॉस्पिटल पर सफाई करायी गयी, आज तड़के तीन बजे करीब अचानक हालत गंभीर हो गयी। चिकित्सक से आज सुबह पांच बजे संपर्क किया तो आगरा ले जाने की बात कही। कुछ देर बाद अनीता ने दम तोड़ दिया। ये जानकारी महिला के पति धनपाल ने देते हुए बताया चिकित्सक की लापरवाही से उसकी पत्नी की मौत हुयी है। पहले इतनी दिक्कत नहीं थी। शव को चिकित्सक के आवास पर ही रख परिजन विलाप कर रहे हैं। दूसरी बात घर में ही चिकित्सक का क्लीनिक चल रहा है। फिलहाल चिकित्सक ने अपने आप को व परिजनों को घर को अंदर से बंद कर लिया है। मौके पर पहुँचे एसओ रसूलपुर वीरेंद्र कुमार बघेल ने परिजनों को आश्वासन दिया जैसी कार्यवाही चाहेंगे करेंगे। शव को यहाँ से उठवाएं, समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने शव को वहाँ से नहीं हटाया था, बाकी थाने में तहरीर भी दे दी गयी है-रिपोर्ट गुलशन कुमार फ़िरोज़वाद

संबंधित ख़बरें