Breaking News New
  • अमित शाह ने की प्रतिमाओं को तोड़े जाने की कड़ी निंदा
  • ओमप्रकाश चौटाला: मेरी बेवकूफी के कारण हरियाणा में भाजपा सरकार
  • BSP ने राज्यसभा चुनाव के लिए भीमराव आंबेडकर को बनाया उम्मीदवार
  • भाजपा नेताओं को SC की फटकार, केजरीवाल के अपमान पर नाराजगी जताई
  • INX मीडिया केस: पी.चिदंबरम की बड़ी मुश्किलें...

साइबर अपराधियों ने तीन महीने के अंदर पांच बार में 4.40 लाख रुपए की कर ली निकासी ।

Share
Whatsapp
Publish Date:06 March 2018 08:17 AM
कारगिल में सीमा की रक्षा करने वाले कुशीनगर के जवान के खाते से साइबर अपराधियों ने तीन महीने के अंदर पांच बार में 4.40 लाख रुपए की कर ली निकासी । पडरौना,कुशीनगर : जम्मू कश्मीर के कारगिल में सीमा की रक्षा करने वाले जवान के खाते से साइबर अपराधियों ने तीन महीने के अंदर पांच बार में 4.40 लाख रुपए की निकासी कर ली है। संयोग ही रहा कि जवान के खाते में 20 हजार रुपए जनवरी महीने में वापस हो गया है। छुट्टी पर घर लौटकर जब वह एटीएम से रुपए निकालने पहुंचा तब जाकर इसकी जानकारी हुई। जवाने ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कुशीनगर के तुर्कपट्टी क्षेत्र के किशुनदासपट्टी निवासी बृजनारायण आर्मी में भर्ती होकर जम्मू कश्मीर के कारगिल में देश की सीमा का रक्षा के लिए तैनात है। सेना के जवान का भारतीय स्टेट बैंक फाजिलनगर में खाता है। खाते का मैसेज अलर्ट है, लेकिन जिस नम्बर पर अलर्ट है वह नम्बर जवान के साथ कारगिल में होने के चलते मैसेज पास नहीं होता है। जवान के अनुसार जब वह छुट्टी पर घर लौटकर गोरखपुर किसी जरूरी काम से पहुंचकर एटीएम से रुपए निकालने पहुंचा, तो खाते से रुपए नहीं निकले। बैलेंस चेक करने पर रुपए गायब होने की जानकारी मिली तो उसके होश फाख्ता हो गए। अगले दिन बैंक पहुंचकर खाते का डिटेल निकालने पर उसको पता चला कि अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर महीने में पांच बार में 4.40 लाख रुपए एटीएम से ट्रांजेक्शन हुआ। 20 जनवरी को उसमें से 20 हजार वापस हो गया है।

संबंधित ख़बरें