Publish Date:26 February 2018 10:28 PM
तरयासुजान पुलिस ने पकड़ा नकली शराब,एक गिरफ्तार,एक फरार कुशीनगर जनपद में होली के अवशर पर अबैध शराब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर यमुना प्रसाद द्वारा चलाये जा रहे अभियान में आज देर शाम तरयासुजान पुलिस को भारी सफलता हाथ आयी है। आज जरिये मुखबीर के सुचना पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान शैलेश कुमार सिंह मय हमराह उप निरीक्षक रत्नेश कुमार मौर्य,दीवान श्री कृष्ण सिंह,सिपाही कृष्ण मोहन,पंकज सिंह,राम प्रबेश यादव को साथ लेकर बिहार सीमा डिबनी बंजरवा से ग्यारह पेटी नकली शराब चार सौ चालीस शीशी के साथ एक प्लास्टिक के बोरे में 183 शीशी कुल 623 शीशी जिस पर क्रेजी रोमियो,लैला, बंटी बावली के रैपर लगा है। वही मौके से एक अदद मोबाइल फोन,एक़ घड़ी,प्लास्टिक के गेलन में 5 लीटर स्प्रीट,250 अदद खाली शीशी,के साथ प्लास्टिक टेप का एक बंडल भी बरामद किया गया। अभियुक्त गिरफ्तार सन्तोष कुमार पुत्र स्व राजेंद्र चौहान निवासी गिदहा थाना फुलवरिया जिला गोपलगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया वही डिबनी निवासी एक महिला फरार हो गयी मुकामी पुलिस अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है ज्ञानेन्द्र कुमार पान्डेय कुशीनगर