Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

घर के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत

घर के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:05 March 2018 05:24 PM

फर्रुखाबाद/कायमगंज। अपनी पत्नी की मौत के गम में परेशान युवक ने तीन बच्चो को छोड़ खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रेम नगर कंपिल रोड निवासी 40 वर्षीय कमलेश पुत्र अनार सिंह की पत्नी कुसमा की बीते एक वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी ।वही चार वर्ष पूर्व उसके भाई की भी मौत हो गयी थी। जिससे वह काफी परेशान भी रहता था। उसके एक पुत्री व दो पुत्र थे। रविवार लगभग 6 बजे उसने घर के कमरे में उसने सिर में गोली मार ली। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग व परिजन मौके पर पंहुचे उन्होंने तत्काल उसे सीएचसी पंहुचाया। जंहा डॉ० शिवप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर चले गये। वही सीएचसी से पुलिस सूचना कोतवाली पंहुचने पर पुलिस को जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे। उन्होंने जाँच पड़ताल की। जाँच के बाद उन्होंने बताया कि पत्नी के गम में कमलेश ने खुद को गोलीमार ली। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।
 

संबंधित ख़बरें