Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

तुगलकी फरमान जारीः कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए देने होंगे पैसे

तुगलकी फरमान जारीः कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए देने होंगे पैसे
Share
Whatsapp
Publish Date:26 February 2018 08:04 PM

मऊः मऊ जिले के बुनकर कॉलोनी इमिलिया इलाके में स्थित कब्रिस्तान कमेटी के लोगों ने एक तुगलकी फरमान जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि शव दफनाने के लिए जनता को 5 हजार रूपए देने होंगे अन्यथा शव कब्रिस्तान में दफनाया नहीं जाएगा। वहीं इस फरमान को सुनते ही लोग हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक एक महिला की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे दफनाने के लिए कब्रिस्तान में गड्ढा खोदना शुरु किया। तभी कब्रिस्तान कमेटी के लोगों ने इसका विरोध किया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्रिस्तान में दफनाने का आदेश भी दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान कमेटी के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये कब्रिस्तान सार्वजनिक है, लेकिन कुछ लोग अपने आपको कब्रिस्तान का कमेटी मेंबर बता रहे हैं। इतना ही नहीं शव को दफनाने के लिए पैसों की मांग कर रहे हैं। 
 

संबंधित ख़बरें