Publish Date:04 March 2018 10:04 AM
🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷 सुहागनगरी के उद्यमियो की पासपोर्ट समस्या को उठाया 🌊🍃🌊🍃🌊🍃🌊🍃 प्रदेश कार्य समिति सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल ने की पीएम से मांग 🍁🍂🍁🍂🍁🍂🍁🍂 केंद्र को बरेली से आगरा संबंद्ध करने की कही बात 👇👇👇👇👇👇👇👇 फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश की विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज व उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करेंगे कि फिरोजाबाद शहर के व्यापारी व उद्यमी अपना पासपोर्ट बनवाने के लिये 256 किलोमीटर बरेली जनपद का सफर तय करते हैं। बरली पासपोर्ट ऑफिस में लाइन के अंदर धक्के खाने पड़ते हैं, वहां से आगरा संबंद्ध कर दिया जाये। आगे कहा कि गंभीर मामला है कि फिरोजाबाद जनपद में आसपास कोई पासपोर्ट केंद्र नहीं है। अब फिरोजाबाद जनपद के नजदीक पासपोर्ट केंद्र आगरा में खुल गया है। फिरोजाबाद जनपद के पासपोर्ट बनवाने के लिये बरली पासपोर्ट केंद्र से हटाकर आगरा पासपोर्ट केंद्र से संबंद्ध कर दिया जाये। जिससे व्यापारियो को धक्के खाने से निजात मिलेगी और भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी। जल्द ही शहर के पार्षद, मेयर, पांच विधायक व सांसद इस मुहिम में शामिल होकर इस गंभीर समस्या का हल कराने की मांग करेंगे, क्योंकि फ़िरोज़ाबाद के लोगो को ज्यादातर पासपोर्ट बनवाने की आवश्यकता है। कांच उद्योग ज्यादातर विदेशों तक फैला हुआ है। अन्य मांग करने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, मेयर नूतन राठौर, सतीश दिवाकर, आनंद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अमित गुप्ता, मोहित अग्रवाल, विकास पालीवाल, मंगल सिंह राठौर आदि रहे-रिपोर्ट गुलशन कुमार फ़िरोज़वाद