लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के अनुमोदनोंपरान्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डाॅ0 अनिल चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के प्रभारियों की सूची जारी की है जिसमें 10 उपाध्यक्ष, 35 महासचिव, 1 संगठन महासचिव, 2 प्रवक्ता, 42 सचिव तथा 15 कार्यकारिणी सदस्य हैं। कार्यकारिणी के अतिरिक्त 26 जनपदों के प्रभारी भी घोषित हुये हैं। कार्यकारिणी संलग्न है। रालोद प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि शीघ्र ही राष्ट्रीय लोकदल पूर्वांचल तथा बुन्देलखण्ड जोन की कार्यकारिणी के साथ साथ अन्य जनपदों के प्रभारियों की सूची घोषित की जायेगी।








































































































