Publish Date:05 March 2018 07:34 AM
ब्रेकिग कुशीनगर 🌻आम जन और पुलिस की सूचना का पहली कड़ी होते है चौकीदार::पुलिस अधीक्षक कुशीनगर आज रविवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री यमुना प्रसाद द्वारा जनपद के 50 चौकीदारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिये यूनिफार्म व साफा प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जन और पुलिस के सुचना का पहली कड़ी होते है चौकीदार। गांव से सुचना निकाल कर पुलिस के मददगार बनते है,चौकीदार इनकी सम्मान भी हमारा कर्तब्य होता है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षे0 सदर, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहें।