गोरखपुर। गुलरिहा के करतहिया के पास आर्केस्टा डांसर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। साथ में मौजूद पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भटहट प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार गुलरिहा के जैनपुर खास निवासी चंद्रकेश जायसवाल और उनकी पत्नी पूजा आर्केस्टा ग्रुप में काम कर जीवन यापन करते हैं। शनिवार की देर रात 3.30 बजे के करीब दोनों एक शादी समारोह से प्रोग्राम कर लौट रहे थे। तभी करतहिया के पास दो युवकों ने रोक लिया। एक ने खुद को पुलिस बताकर चेकिंग के बहाने छेड़खानी शुरू कर दी। पति ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। आज पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।








































































































