लखीमपुर खीरी। ग्रीन फील्ड एकादमी में बड़े हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती निरूपमा बाजपेई नगर पालिका अध्यक्ष लखीमपुर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती बाजपेई को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शैक्षिक प्रबंधन आलांेक मिश्रा ने विद्यालय की सभी शाखाओं के प्रधानाचार्यो को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के आरम्भ में बच्चों द्वारा अपने माता पिता के प्रति भाव समर्पण दर्शाते हुए नृत्य पेश किया। कार्यक्रम में हास्यपूर्ण एवं व्यग्यात्मक नाटको के मंचन ने दर्शको को ठहके लगाने पर मजबूर कर दिया। आजादी के मतवाले एवं बच्चों का अपने माता पिता के प्रति कर्तव्यों को दर्शाते हुए नाटको के मंचन में बच्चों की विभिन्न भुमिकाए ने दर्शको को भावुक कर दिया। साथ ही शैक्षिक सत्र 2017-18 में अव्वल रहने वाले अधिकतम उपस्थित व उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित व पुरस्कृत किया। सभी को विद्यालय की प्रधानार्चा विपुल गुप्ता द्वारा विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया। विद्यालय के प्रबंधक गिरीश मिश्रा व शैक्षिक प्रबंधक आलोक मिश्रा द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों को आगामी वार्षिक परीक्षा की प्रोत्साहन दी गई।








































































































