Breaking News New
  • अमित शाह ने की प्रतिमाओं को तोड़े जाने की कड़ी निंदा
  • ओमप्रकाश चौटाला: मेरी बेवकूफी के कारण हरियाणा में भाजपा सरकार
  • BSP ने राज्यसभा चुनाव के लिए भीमराव आंबेडकर को बनाया उम्मीदवार
  • भाजपा नेताओं को SC की फटकार, केजरीवाल के अपमान पर नाराजगी जताई
  • INX मीडिया केस: पी.चिदंबरम की बड़ी मुश्किलें...

समाज की मुख्य धारा से महिलाओं को जोड़ेगी कुशीनगर पुलिस पुलिस अधीक्षक, महिला दिवस पर तैयारी

Share
Whatsapp
Publish Date:06 March 2018 08:19 AM
कुशीनगर पुलिस की अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तैयारी समाज की मुख्य धारा से महिलाओं को जोड़ेगी कुशीनगर पुलिस पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुशीनगर पुलिस ने आयोजित की है तीन दिवसीय कार्यक्रम महिलाओं को पुरुषों के समान खड़ा करना इस अभियान का लक्ष्य जिला संवाददाता कुशीनगर ज्ञानेन्द्र कुमार पान्डेय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवशर पर *पुलिस अधीक्षक कुशीनगर यमुना प्रसाद ने महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसकी शुरूआत आज 6 मार्च को पुलिस लाईन सभागार से होगी। जिसमे महिलाओ को जागरूक करने तथा समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जायेगा। समाज के डरे हुये उन महिलाओ को जागरूक करना है जिनकी आवाजे दबा दी गयी हो, उनके आवाज को समाज मे बुलन्द करने के लिए कुशीनगर पुलिस दिन रात कार्य करेगी तथा समाज के मुख्यधारा से जोड़ने व उनके अंदर जजबा पैदा करने के लिए कुशीनगर पुलिस सदैव मदद करती रहेगी साथ ही समाज मे महिलाओ को जागरूक करते हुये पुरूषो की तरह कन्धे से कन्धा मिलकार चलने का दिशा निर्देश दिया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवशर पर समाज मे अच्छे कार्य करने वाले होनहार बालिकाओ व महिलाओ को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया जायेगा डीजापी के निर्देश पर कुशीनगर पुलिस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवशर पर आज 6 मार्च से तीन से 8 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे पुलिस विशेष अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण पर जोर देगी। स्कूली बालिकाओं के साथ साथ शहर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को पुलिस सुरक्षा का पाठ पढाएगी। साथ ही उन्हें सेल्फ डिफेस सिखाएगी। जागरूकता क इन कार्यक्रमों में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर यमुना प्रसाद स्वंय हिस्सा बनेंगे, जागरूकता को प्रोत्साहित करेंगे। ये कार्यक्रम पूरे जनपद में आयोजित किये जायेगें जिसके क्रम मे 6 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवशर पर पुलिस लाईन सभागार में जनपद की महिला पुलिस कर्मी व एन्टी रोमियों स्कवाड टीम को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाना, प्रशिक्षित करना, व पिछले वर्ष मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उपनिरीक्षक/आरक्षी को अच्छे कार्य करने पर सम्मानित किया गया। जनपद के अन्य स्कूलों एवं कालेजो में कार्यशाला का आयोजन कर छात्रो को संबोधित कर उनको छात्राओं के प्रति संवेदनशील बनाना। छात्राओं को कानूनी प्रावाधानों के विषय में जागरूक करना उत्तर प्रदेश में चल रही विभिन्न हेल्पलाईन/सुविधाओं के विषय में जागरूक की जायेगी जनपद के विभिन्न ब्लाक तहसील स्तर पर महिलाओं के समूह को कानूनी प्रावधानो के बारे में जागरूक किया जायेगा उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न हेल्पलाईन व सुविधाओँ की जानकारी दी जायेगी। महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, व अन्य के बारे में जानकारी देगी

संबंधित ख़बरें