Publish Date:05 March 2018 07:38 AM
पुलिस लाईन कुशीनगर के सभागार में सम्पन्न हुआ सम्मान समारोह- 1- श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आज दिनांक 04-03-2018 को पुलिस लाईन कुशीनगर के सभागार कक्ष में श्रीमान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री यमुना प्रसाद द्वारा 21 उपनिरीक्षक से निरीक्षक हुए उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर सम्मानित किया। जनपद के 21 उपनिरीक्षक को निरीक्षक पद पर प्रमोशन शासन स्तर से मिला है। जिसमें उ0नि0 दिलीप कुमार पाण्डेय, विनय कुमार पाठक, अजय कुमार सिंह , सत्येनद्र कुँवर, पुरूषोत्तम प्रसाद यादव, श्री प्रकाश यादव, रशीद खाँ, पुनांग पुंगव सिंह, निर्भय कुमार सिंह, चौथी राम यादव, गजेन्द्र राय, विभा पाण्डेय, शिवमनोहर यादव, रामकृष्ण यादव, अरूण कुमार, श्यामलाल यादव, विनोद कुमार कौल, रामआसरे यादव, शाह मोहम्मद, कन्हैया यादव, एवं शेष बहादुर सिंह, को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री यमुना प्रसाद द्वारा स्टार लगाकार सम्मानित किया गया, तथा इनके अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव निष्ठा भाव से कार्यशील रहने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित अपर पुलिस अधीक्षक, क्षे0 सदर, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहें। 2- आज दिनांक 04.03.2018 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री यमुना प्रसाद द्वारा जनपद के 50 चौकीदारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए श्रीमान यूनिफार्म व साफा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित अपर पुलिस अधीक्षक, क्षे0 सदर, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहें।