Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

चोरी की योजना बनाते तीन शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी की योजना बनाते तीन शातिर चोर गिरफ्तार
Share
Whatsapp
Publish Date:26 February 2018 07:51 PM

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी बिसवां के आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष रेउसा राजकुमार सरोज ने पुलिस टीम गठित करते हुए रात्रि गश्त, तलाश वांछित वारंटी चेकिंग संदिग्ध वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मारूबेहड़ तिराहे से आगे लल्लू मास्टर की बाग में चोरी की योजना बनाते हुए तीन शातिर चोरों गिरफ्तार किया। वहीं दो चोर मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम मनीष चैहान पुत्र रामलखन निवासी निघटिया मजरा बसहिया कोठार थाना रेउसा, मंगरे उर्फ राम खेलावन पुत्र फेरु लोनिया निवासी मगदापुर थाना थानगांव, तोताराम पुत्र कामता निवासी कोड़वा धमधमपुर थाना रेउसा, शेरा उर्फ अवधेश रस्तोगी पुत्र  ओमप्रकाश मोहल्ला बेहरी कस्बा व थाना लहरपुर बताया। जिनके कब्जे से तेईस ग्राम स्मैक, दो तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, तीन सौ पंद्रह बोर, एक आला नकाब व एक टार्च मिली, पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर रेउसा थाना में पंजीकृत अभियोग 52/18 धारा 457, 380 में चोरी गए चौबीस हजार रुपये नगदी, दो जोड़ी चांदी की पायल भी बरामद हुई। तीनो अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सन्त कुमार सिंह, दयानन्द तिवारी, का0 शिवेंद्र पांडेय, अभय कुमार मिश्र, विजय कुमार यादव शामिल रहे।

संबंधित ख़बरें