Publish Date:04 March 2018 09:39 AM
उत्तर प्रदेश में घोटालों बाजों का बोलबाला है खुलेआम सरकार की नाक के नीचे से करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है और अधिकारी सिर्फ कागजी फोरम और जांच की बात कह कर मामले को ठन्डे बस्ते में डाल दे रहे हैं। प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव की महिला प्रधान गुड्डा देवी वैसे तो तो पढाई लिखाई में फिसड्डी हैं लेकिन घोटाला करने में जिले में टॉप पर हैं। गोपालपुर की प्रधान पर तक़रीबन डेढ़ करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगा है। यह प्रधान ने तो डेढ़ करोड़ का घोटाला कर दिया और किसी अधिकारी का इसका पता ही नहीं। इन्होने जितनी भी सरकारी योजना होती है सबमे घोटाला किया है। नाली,सड़क,कुँआ,प्रधानमंत्री आवास,इंद्रा गाँधी आवास योजना ऐसे बहुत सारी योजना सिर्फ कागजी कार्यवाही की है. किसी ने रोड अपने पैसे से बनवाया उस रोड को दिखाकर भी लाखों रुपये पास कराकर सरकारी धन हजम कर लिया,दर्जनों की संख्या में कुंवे के निर्माण और उसका कायाकल्प बदलने के लिए भी लाखों रुपये,रास्ता को रोड बना दिखाकर कर भी लाखों रुपये हजम लिया। नाली के ऊपर स्लैप बिछाए जाने के नाम पर भी लाखों रुपये हजम कर लिया। किसी का घर कच्चा है आवास बनाने के लिए भी दस से लेकर बीस हजार लोगों से ले लिया गया . गुड्डा देवी प्रधान हैं लेकिन उन्होंने अपने पति चंद्रफूल के नाम पर इंद्रा गाँधी आवास योजना का लाभ ले लिया। सबसे मजे की बात यह है की सरकार द्वारा यह कहा जाता है की हर गरीब और लोगों को योजना का लाभ मिले लेकिन सारा लाभ प्रधान गुड्डा ने अपने नाम कर लिया है। वह कागजी फोरम में सबको सरकारी योजनाओं का ळाभ मिलना जरूर दिखाने में कामयाब हैं. यहाँ तक की प्रधान गुड्डा देवी ने कैमरे के सामने भी यह बात कबूल की है की उन्होंने नाले और रोड का निर्माण नहीं किया है। यह कहती हैं की वह पढ़ी लिखी नहीं हैं इसलिए उन्हें पता नहीं है की डेढ़ करोड़ का घोटाला हो गया। इन घोटालों से नाराज गांव के लोगों ने गाँधी चबूतरे पर प्रधान के खिलाफ धरने पर बैठ गए और उनके हाँथ में लिखे कागज पर यह लिखा था की प्रधान द्वारा भ्रष्टाचार के विरोध में सामूहिक प्रदर्शन। इन लोगों ने प्रधान गुड्डा देवी के ऊपर कई सारे आरोप लगाये। क्या क्या आरोप लगाया सुनिए उनकी जुबानी। चंद्रज मिश्र प्रतापगढ़ (यूपी)