Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

ट्रकों की भिड़ंत में चार लोग घायल

ट्रकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
Share
Whatsapp
Publish Date:26 February 2018 07:44 PM

बसरेहर, इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के लोहियाकलां के पास रिटायर दरोगा ने कार से साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं बसरेहर थाना क्षेत्र के ब्लॉक के सामने दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों ट्रकों के ड्राईवर व क्लीनर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बसरेहर भर्ती कराया गया। जहां से ड्राईवर व क्लीनर को जिला अस्पताल भेज दिया गया।लोहियाकलां के पास रिटायर दरोगा अपनी कार से जा रहा था तभी लोहियाकलां निवासी शेर सिंह की साइकिल में उसने टक्कर मार दी। साइकिल सवार को दुर्घटनाग्रस्त होते देख जनता ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में चौबिया थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को सीएचसी बसरेहर में भर्ती कराया गया है। वहीं कार के ड्राईवर को पुलिस हिरासत में ले लिया। दूसरी घटना बसरेहर कस्बे में ब्लाक के सामने हुई, जिसमें दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। इस सड़क दुर्घटना में ड्राईवर लल्ला सिंह तथा संजय निवासीगण बाम्हौर जिला मुरैना मप्र तथा दूसरे ट्रक का ड्राइ्रवर धर्मेन्द्र सहित हेल्पर भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

संबंधित ख़बरें