लखनऊ। अग्रणी रियल एस्टेट कंपनी शाइन समूह ने जरूरतमंदों के साथ होली के इस त्यौहार को मनाया। शाइन समूह की टीम विभिन्न शहरों के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उन्हें गुलाल, गुझिया और कपड़े आदि वितरित किए, साथ ही कंपनी के कर्मचारियों को इस बार निर्देशित किया कि वह अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों अपने घर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को रंग मिठाई व कपड़े वितरित करेंगे जो कि उन्हें कंपनी द्वारा प्रदान किए गए। इस अभियान को कंपनी ने अबकी होली सबकी होली नाम दिया। शाइन समूह के चेयरमैन राशिद नसीम ने कहा कि अबकी होली सबकी होली अभियान से हमने होली को सही मायने में मनाया। समूह के सदस्यों को इसमें शामिल करने का विचार अधिक लोगों को इस से जोड़ना था। क्योंकि हर व्यक्ति की समाज के प्रति जिम्मेदारी होती है जिसे उसे समय-समय पर निभाना चाहिए। किसी भी त्यौहार का असली अर्थ है खुशियां बांटना। इसलिए हमारे समूह के सदस्य अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए इस होली जरूरतमंद लोगों के बीच गए।








































































































