गोण्डा। सोमवार थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त- हरीश चन्द्र बरूवार पुत्र हुसैनी निवासी जुडाईपुरवा जिगना बाजार थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा को 200 अलप्रासेफ टेबलेट के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी कोतवाली मनकापुर द्वारा बताया गया कि सोमवार को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अबैध मादक पदार्थ उतरौला रोड़ आईटीआई मोड़ के पास खड़ा है जोकि विक्रय के लिये कही लेकर जा रहा है। सूचना पर कातवाली मनकापुर पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर उक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 अलप्रासेफ टेबलेट बरामद कर लिया गया। जिसकेे विरूद्ध थाना कोतवाली मनकापुर पर मु0अ0ंस0 48/18 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर दिया गया हैं।








































































































