जसवंतनगर, इटावा। क्षेत्र के ग्राम नगला विधि में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। वहां के सपा के युवा नेता जितेन्द्र यादव उर्फ मोनू तथा याहिया खां ने भाजपा की नीतियो में आस्था जताते हुये अपने एक सैकड़ा साथियो सहित भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुवे के सामने बीजेपी में शामिल हो गये।इस अवसर पर शिवमहेश दुबे ने कहा कि बीजेपी सरकार समाज के हर गरीब के लिए विकास के लिए तथा समाज के हर व्यक्ति को अपने धर्म के प्रति आस्था रखते हुए आगे बढ़ना का कार्य करती है उन्होने कहा कि जनता द्वारा चुने गये नेता सदन को लोकतंत्र का मंदिर मानते हुए सदन की चौखट पर अपना मस्तक रखने के बाद सदन में प्रवेश करता है तथा उसका प्रयास रहता है कि वे जनता की आवाज को सदन तक पहुॅचाये उन्हेने कहा कि सरकार ने उज्ज्वला गेस योजना के अंतर्गत किसी धर्म और समाज को नही देखा गया उसने केवल गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने बाले को देखा गया तथा उन्हें फ्री विजली कनेक्शन देने का काम किया जा रहा है जिसमे कनेक्शन के साथ स्विच बोर्ड, केबिल, व बल्ब भी दिया जाएगा उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल भारत मे ही नही पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आज जिन लोगो ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की उनके लिए गर्व की बात है कि वो लोग आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बने है बीजेपी में पता नही कब किस व्यक्ति को किस पद पर पहुँच जाए ये किसी को पता नही एक दलित परिवार के व्यक्ति महामहिम श्री रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनाया जाना, एक चाय बेचने बाले को पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री बनाया जाना पार्टी के नीतियो की बात हैरविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कमेटी के सदस्य पर्वत सिंह, जिलाउपाध्यक्ष कृपानारायन तिवारी, विवेक भदौरिया, शिवकांत चौधरी , रजत चौधरी , महेश गुप्ता, दीपक धाकरे, साहब सिंह वर्मा, बिपिन यादव, आदि शामिल थी कार्यक्रम संचालन प्रशांत मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कायक्रम के समापन की घोषणा की।








































































































