Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

होली पर बाजार में छाया हर्बल रंगों का खुमार

होली पर बाजार में छाया हर्बल रंगों का खुमार
Share
Whatsapp
Publish Date:27 February 2018 07:44 PM

झांसीः फागुन के महीने मे रंगों का खुमार हर ओर बिखरने लगा है और हो भी क्यों न ! रंगों से भरा त्योहार होली अब बस आने को ही है और झांसी के बाजार इस बार केमिकल रंगों के स्थान पर ईजी टू रिमूव और हर्बल रंगों से सजा नजर आने लगा हैं।  हर बार की तरह इस बार भी बाजार रंग बिरंगी पिचकारियों, रंगों और टोपियों से भर गए हैं। इस साल बाजार में आई कुछ नई पिचकारियां लोगों को बीच काफी पसंद की जा रहीं हैं। बाजार में सबसे ज्यादा आर्कशण नोटों वाली पिचकारी को लेकर है यह पिचकारी 50, 200 और 500 रूपए में बाजार में उपलब्ध है। यह पिचकारी नोटो जैसे छोटे साइज में नहीं बल्कि काफी बडे साइज मे है और इसमे 300 लीटर पानी आता है जिसकी कीमत 60 रूपए से शुरू होती है।  झांसी के व्यवसायी मनोज ने बताया कि बाजार में दस रूपए से लेकर पांच रूपए तक की पिचकारिया उपलब्ध है। इस बार चायना में बनी पिचकारियों की मांग नहीं के बराबर है। यदि बाजार मे मिल रही सबसे बडी पिचकारी की बात की जाए तो बाजी बजुखा पिचकारी ने मारी है। इस प्रेशर पिचकारी को कुछ स्थानीय दुकानदार इसके साइज के कारण बजुखा बुलाते हैं इसमें 6 लीटर पानी आता है जो किसी को भी रंग और पानी से सराबोर करने के लिए पर्याप्त है जिसकी कीमत 400 रूपए से शुरू है। साथ ही बाजार में एक जंबो पिचकारी भी है जिसमें 3 लीटर पानी आता है और एक साथ पानी की 7 धारें निकलती हैं। इसकी कीमत 140 रूपए है।  उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं मधुर गानों की धुन के साथ लोगों को रंगों में भिगाने के लिए मयूजिकल पाइप वाली पिचकारी भी बाजार मे धमाल मचा रही है। बैट्री से चलने वाली इस पिचकारी की कीमत 400 से 500 रूपए के बीच है। बच्चों के लिए एक बबल पिचकारी है जिसमे बच्चे रंग उडाने के साथ रंग बिरंगे बबल भी उडा सकते हैं। इस व्यवसाय में जुड़े सुरेश जायसवाल ने बताया कि होली पर लोगों के केमिकल रंगों से परहेज को देखते हुए बाजार मे इस बार सुरक्षित और खुशनुमा होली मनाने के लिए ग्लिटरिंग ,हर्बल और फलेवर्ड गुलाल अपनी जगह बना चुके हैं। लेमन, ग्रीन एप्पल, स्ट्राबेरी और ऑरेंज फलेवर में मिल रहे यह गुलाल रंगों से दूरी रखने वालों को भी इस बार रंगो में खो जाने को मजबूर कर रहे हैं। रंग खेलते समय गलती से मुुंह मे रंग जाने से भी नुकसान नहीं होगा। अब ऐसे बलास्टर ,पॉपर्स और पिचकारी बाजार मे आ गई है जिसकी मदद से गुलाल लगाए जाने के साथ साथ आसानी से हवा मे उडाए जा सकते हैं और इस रंगीले त्योहार पर हवाओं को भी रंगीन किया जा सकता है। दूसरी ओर 500 रूपए की कीमत वाला रैबों फॉग भी आसामान को सतरंगी बनाने के लिए तैयार है।  बाजार मे रंग बिरंगी कैप्स और विग भी भरे हुए हैं। होली के बाजार पर इस वर्ग मे क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति के रंग बिखरे नजर आ रहे हैं। विगो के वर्ग में कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण ,सनी लियोनी और मङ्क्षलगा स्टाइल काफी लोकप्रिय हो रहे है।
 

संबंधित ख़बरें