Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

प्रेमिका सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रेमिका सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Share
Whatsapp
Publish Date:11 September 2018 08:05 PM

अम्बेडकरनगर। बीती देर रात्रि में टाण्डा कोतवाली पुलिस ने प्रेमिका सहित तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व साजिश के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ खास में कल प्रेमिका के घर के सामने हुई 25 वर्षीय प्रेमी सुनील यादव पुत्र स्व.रामजन निवासी गौरागूजर को संदिग्ध हालत में गंभीर रूप से घायल पाए जाने के बाद चिकित्साकों ने मृत्यु घोषित कर दिया था। उक्त मामले में हत्या व आत्महत्या दोनों की चर्चाएं जोरों पर हो रही थी।

कोयवाली पुलिस ने भाई कपिल यादव की तहरीर पर अपराध संख्या 181/18 पर आईपीसी की धारा 304 व 120-बी (गैर इरादतन हत्या व साजिश) के तहत मिठ्ठू, मिठ्ठू का दामाद सुनील व मिठ्ठू की पुत्री शशिकला के नाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक राम लखन पटेल ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है लेकिन मामला संदिग्ध होने के कारण पोस्टमेार्टम रिपोर्ट का इन्तिजार किया भी जा रहा है। आपको बताते चलेंकि प्रेमी द्वारा जहर खाने की भी चर्चाएं चल रही थी तथा मृतक के पेट व जांघ में चाकू का घाव भी था। मृत्यु का सही कारण तो पोस्टमार्टम के बाद ही कन्फर्म होगा।

संबंधित ख़बरें