Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

बस और लोडर की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत

बस और लोडर की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:18 August 2018 05:02 PM

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बस और लोडर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसा थाना बिल्हौर के जीटी रोड पर हुआ है। यहां विकास नगर डिपो की रोडवेज बस कन्नौज से कानपुर की ओर आ रही थी। जैसे ही बस सेवा मंदिर स्कूल के पास पहुंची तो सामने से आ रहे लोडर से टक्कर हो गई। इस दौरान लोडर गड्ढे में जा गिरा। लोडर पलटने से चालक, होमगार्ड समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। यहां उनका इलाज चल रहा है। बस चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 
 

संबंधित ख़बरें