Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

सामूहिक दुराचार के तीनों आरोपी गिरफ्तार

सामूहिक दुराचार के तीनों आरोपी गिरफ्तार
Share
Whatsapp
Publish Date:09 July 2018 03:51 PM

आजमगढ़। बिलरियागंज क्षेत्र में शनिवार को हुए सामूहिक दुराचार की घटना में शामिल तीनों आरोपितों को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। इधर पीड़ित किशोरी का महिला अस्पताल में इलाज के बाद उसका पुलिस ने मेडिकल करवाया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 14 वर्षीय किशोरी गांव में ही स्थित एक परचून की दुकान पर शनिवार की शाम को लगभग चार बजे शैंपू खरीदने के लिए गई थी। एसपी सिटी सुभाषचंद गंगवार का कहना है कि उक्त दुकान के मालिक का पुत्र घटना के समय अपनी दुकान पर बैठा था। उसकी दुकान मकान में ही है। घर पर घटना के समय परिवार के लोग नहीं थे। इसी का फायदा उठाते हुए दुकानदार का पुत्र शैंपू खरीदने आई किशोरी को अपने घर के अंदर लेकर गया और उसके साथ दुराचार किया। किशोरी का आरोप है कि उक्त युवक के दो दोस्तों ने भी उसके साथ दुराचार किया। रविवार की दोपहर को बिलरियागंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने परशुरामपुर बाजार के समीप से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में इंदल पुत्र दीनानाथ सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह व अमन सिंह उर्फ गोलू शामिल हैं।

संबंधित ख़बरें