Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मेसिस्ट ने किया मानवता को शर्मसार

Share
Whatsapp
Publish Date:19 March 2018 09:32 AM
खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मेसिस्ट ने किया मानवता को शर्मसार -----------------------------------एंकर👉 उप्र के अलीगढ़ जिले की तहसील खैर में तैनात एक फार्मेसिस्ट द्वारा मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है -तहसील क्षेत्र के ग्राम पला जरारा निवासी एक महिला अपने माता पिता के साथ देर रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिये आई जिसे उपचार के बहाने सीएचसी में तैनात फार्मेसिस्ट अंदर कमरे में ले गया और उसने उपचार की जगह उस महिला से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी पीड़िता द्वारा इसका विरोध करने पर उसने जहर का इंजेक्शन देने की धमकी दी लेकिन महिला ने हार नहीं मानी और शोर मचा दिया महिला की चीख पुकार सुनकर वहां बाहर इंतजार कर रहे उसके माता पिता व अन्य लोग भी पहुँच गये जिन्हें देखकर वह वहां से भाग गया महिला ने जब अपने माता पिता सहित अन्य लोगों को अपनी आपबीती सुनाई तो सभी दंग रह गए इस घटना से छुब्ध होकर पीड़िता का पिता अपनी बेटी को साथ लेकर कोतवाली पहुँचा और आरोपी फार्मेसिस्ट के खिलाफ तहरीर देकर अबिलम्ब कार्यवाही की गुहार लगाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी फार्मेसिस्ट की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है/ - वाइट-पीड़िता की -रिपोर्ट👉 रामखिलाड़ी शर्मा(ब्यूरो चीफ)-अलीगढ़ -उप्र-

संबंधित ख़बरें