Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

पत्नी की पिटाई के आरोप में पति गिरफ्तार

पत्नी की पिटाई के आरोप में पति गिरफ्तार
Share
Whatsapp
Publish Date:31 August 2018 05:11 PM

फैजाबाद। पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के आरोपी पति को मवई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पत्नी ने मवई थाने में तहरीर देकर पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। मामला मवई थाना क्षेत्र के रसूलपुर नेवादा गांव का है। उपनिरीक्षक गजेन्द्र खरवार ने बताया की रसूलपुर निवासी मोहम्मद मुकीम ने दो शादियां की है। मुकीम की दोनों पत्नियां घर पर ही रहती हैं। दूसरी पत्नी जरीना से पहली पत्नी को लेकर मुकीम का विवाद हो गया था। इस पर मुकीम ने जरीना की जमकर पिटाई कर दी थी।

इससे नाराज जरीना ने मवई थाना पहुंचकर पति मुकीम के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में पीड़िता ने पुलिस को बताया की जब से मेरे पति ने दूसरी शादी की है, तब से घर में कलह मची है। दूसरी पत्नी के चक्कर में  पति मुझे अक्सर मारते-पीटते और प्रताड़ित करते हैं। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। मवई के थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति मुकीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे धारा 151 के तहत जेल भेजा जायेगा।

संबंधित ख़बरें