Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

सड़क हादसों में किशोर समेत दो घायल

सड़क हादसों में किशोर समेत दो घायल
Share
Whatsapp
Publish Date:17 July 2018 06:26 PM

बांदा। शहर के स्वराज कालोनी मुहल्ला निवासी अमन (13) पुत्र प्रमोद अपने दोस्त नीलू की स्कूटी में सवार होकर अभय के साथ घूम रहा था। सोमवार की दोपहर को नए ब्रिज पर अचानक अनियंत्रित होकर गिर जाने से अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने अमन को उठाया। तब तक परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी नीतू (40) अपने पति दिलीप सिंह के साथ सोमवार की सुबह बाइक में सवार होकर चित्रकूट जा रही थी, तभी महुआ गांव के पास चलती बाइक में गिर जाने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसका उपचार किया गया। 
 

संबंधित ख़बरें