Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

सर्पदंश से दो छात्राओं की मौत

 सर्पदंश से दो छात्राओं की मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:10 August 2018 01:53 PM

जौनपुर। बारिश के बाद सर्पदंश से मौत के मामले लेगातर बढ़ रहे हैं। बदलापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बुधवार की रात सर्प दंश से दो छात्राओं की मौत हो गयी, जिससे मृतकों के घर कोहराम मच गया। उमरी खुर्द गांव निवासी रतीलाल गौतम की पुत्री आंचल कस्बे के संग्राम बालिका विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ती थी। बुधवार रात में चारपाई पर सोने के दौरान सर्प ने उसे डस लिया। परिजनों के तमाम प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। उधर रारी कला गांव की चांदनी 17 वर्ष पुत्री शिव सहाय चैहान की भी सर्पदंश से मौत हो गई। वह चारपाई पर बुधवार की रात पैर नीचे लटका कर पढ़ रही थी इसी बीच सर्प ने उसे डस लिया। परिजनों तत्काल उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभी तक सर्पदंश से एक दर्जन से लोगों की मौत हो चुकी है।
 

संबंधित ख़बरें