Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

आंबेडकर जयंती: BJP विधायक और जिलाध्यक्ष को दलितों के विरोध का करना पड़ा सामना

आंबेडकर जयंती: BJP विधायक और जिलाध्यक्ष को दलितों के विरोध का करना पड़ा सामना
Share
Whatsapp
Publish Date:14 April 2018 03:34 PM

यूपी के एटा में आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष को दलितों के विरोध का सामना करना पड़ा। दलितों ने विधायक और जिलाध्यक्ष पर आंबेडकर जयंती का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए माल्यार्पण करने से रोक दिया। इसके चलते भाजपाइयों को बैरंग लौटना पड़ा। एटा के मारहरा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ के नेतृत्व में भाजपाई लाल कुआं पहुंचे थे। यहां पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाह रहे थे। बताया गया कि आसपास दलित बस्ती है। काफी संख्या में दलित वहां पहुंच गए। भाजपाइयों का विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक और अन्य भाजपाई बाबा साहब की जयंती का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्हें माल्यार्पण करने ही आना ही था तो बीजेपी का झंडा लेकर नहीं आना चाहिए था। दलितों ने माल्यार्पण नहीं करने दिया। इस बीच नोकझोंक भी हुई। 
 

संबंधित ख़बरें