Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

गंगा नदी में नाव पलटने 30 लोग लापता...

गंगा नदी में नाव पलटने 30 लोग लापता...
Share
Whatsapp
Publish Date:24 August 2018 05:39 PM

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गंगा नदी में नाव डूब गई। नाव में 30 लोग सवार थे जो पानी के तेज बहाव के चलते बह गए। आस-पास खड़े लोगों की सूचना पर राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची। वह लापता लोगों की तलाश कर रही है। 
घटना मण्डावर के देवेलगढ़ इलाके की है। यहां गंगा नदी में नाव में सवार अधिकतर लोग अपने पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। नदी में अचानक नाव डूबने लग गई। लोग पानी के तेज बहाव के चलके बह गए हैं। मौके पर पहुंची राहत बचाव टीम लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते नदी में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में गंगा नदी में नाव के डूबने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन, पुलिस व अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। 
 

संबंधित ख़बरें