Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

बंद रहा प्रतापगढ़ मंदसौर में हुई घटना के खिलाफ, आरोपियों के पुतले को फांसी चौराहे पर

बंद रहा प्रतापगढ़ मंदसौर में हुई घटना के खिलाफ, आरोपियों के पुतले को फांसी चौराहे पर
Share
Whatsapp
Publish Date:02 July 2018 01:21 PM

प्रतापगढ़ः हाल ही में मध्यप्रदेश के मंदसौर में बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने देश को एक बार फिर से हिला कर रख दिया है। इसी कड़ी में प्रतापगढ़ के लोगों ने बच्ची को न्याय और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए फांसी की मांग की है। जिसके चलते लोग सड़कों पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।
लोगों ने ऐसे आरोपियों को शहर के मुख्य चौराहों पर फांसी देने की मांग करते हुए आरोपियों के पुतले को शहर के गांधी चौराहे स्थित सुरजपोल गेट पर फंदे से लटका दिया। इस दौरान लोगों ने पुतले को जूते मारकर अपना आक्रोश जताया।
वहीं रविवार को प्रतापगढ़ शहर ऐतिहासिक बंद रहा। सकल हिन्दू समाज, व्यापारिक-सामाजिक व धार्मिक संगठनों के आह्वान पर शहरवासियों ने अपने व्यवसाय स्वैच्छिक बंद रख विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसी को किसी की दुकान बंद कराने की जरुरत नहीं पड़ी और लोगों ने खुद ही अपनी दुकानें नहीं खोली। 
वहीं बालिका से दुष्कर्म मामले में आरोपियों को जल्द फांसी देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर को ज्ञापन सौंपा गया। 
 

संबंधित ख़बरें