Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

यूपीः गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, पांच झुलसे

यूपीः गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, पांच झुलसे
Share
Whatsapp
Publish Date:20 May 2018 06:50 PM

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में आजमगढ के सिधारी क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में एक घर में गैस एजेंसी के कर्मचारी की लापरवाही से गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई जिसकी चपेट में आने से परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस के अनुसार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रैफर कर दिया। झुलसने वालों में तीन से पांच साल की बच्ची भी शामिल है। शाहगढ़ निवासी राजकुमार ने कुकिंग गैस खत्म हो जाने पर गैस सिलेंडर बुक कराया था। कल शाम लगभग पांच बजे गैस एजेंसी का एक कर्मचारी साइकिल से गैस भरा सिलेंडर लेकर आया। महिलाओं के कहने पर वह खाली सिलेंडर को निकाल कर भरा सिलेंडर लगा रहा था। इस दौरान चेक करने के लिए जैसे ही माचिश जलाया,गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। सूत्रों ने बताया कि आग की चपेट में आने से परिवार की 40 वर्षीया उसमी देवी पत्नी राजकुमार, 15 वर्षीया लाली चौहान पुत्री राजकुमार, आठ वर्षीय प्रधान चौहान पुत्र सुमा, तीन वर्षीया संजना पुत्री बालेश्वर चौहान और पांच वर्षीया बंदना पुत्र मुकेश चौहान गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार में चीख-पुकार मचते ही गैस एजेंसी का कर्मचारी साइकिल छोड़ कर फरार हो गया

संबंधित ख़बरें