Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बच्चों से भरी वैन, 2 की हुई मौत

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बच्चों से भरी वैन, 2 की हुई मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:02 September 2018 07:04 PM

चंदौलीः उत्तर प्रदेश के चंदौली में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक बच्चों से भरी मैजिक वैन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में 17 बच्चे घायल हो गए हैं जबकि 2 बच्चों की मौत की खबर सामने आई है। 
बताया जा रहा है कि लालमनी महाविद्यालय की मैजिक वैन बच्चों को लेकर चिरई गांव से आई थी। तभी लतीफशाह बांध घुमाने के दौरान यह हादसा हो गया। गाड़ी के नहर में गिरते ही चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। 
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को नहर से निकाला। जिन्हें इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा है। मरने वाले छात्रों की पहचान 14 वर्षीय मुस्कान और 10 वर्षीय सिया के रूप में हुई है। 
 

संबंधित ख़बरें