Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

जिलाधिकारी ने कई विभागों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कई विभागों का किया औचक निरीक्षण
Share
Whatsapp
Publish Date:24 July 2018 06:50 PM

हरदोई। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज पोषण पुर्नवास केन्द्र, बाल विभाग एवं नेत्र विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पोषण केन्द्र पर भर्ती गुड्डी पत्नी श्रीराम ग्राम बेहटी ब्लाक टड़ियावां के तीन वर्षीय भर्ती बच्चें एवं ग्राम मड़ैलिया ब्लाक कछोैना के राजेश की पत्नी के हुए जुड़वा बच्चों के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा बच्चों का बजन भी कराया। उन्होने कहा कि पोषण पुर्नवास के आस-पास जो खाली जमीन पड़ी है वहां पोषण वाटिका की स्थापना की जाये। बाल विभाग के सामने खड़ी प्राईवेट एम्बुलेसों को सीज करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।

पोषण केन्द्र पर भर्ती बच्चों को मिलने वाली सहायता में विलम्ब पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थियों को तीन से पांच दिन के अन्दर भुगतान कराना सुनिश्चित करें। पोषण पुर्नवास केन्द, बाल विभाग एवं नेत्र विभाग में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सक डा0 महेन्द्र कुमार को निर्देश दिये कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था चाक-चैबन्द रखी जाये।

संबंधित ख़बरें