Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, तीन लोग घायल

अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, तीन लोग घायल
Share
Whatsapp
Publish Date:05 September 2018 04:10 PM

आजमगढ़: निजामाबाद थाना क्षेत्र के बाबूराम पुरा मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर को अनियंत्रित बाइक के धक्का से साइकिल सवार दो युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं इसी थाना क्षेत्र के मोइया मोड़ के समीप गैस सिलेंडर लदा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मां-बेटी घायल हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाबूराम पुरा गांव के मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर को अचानक अनियंत्रित बाइक ने दो साइकिल सवारों को टक्कर मार दिया।

इस हादसे में 60 वर्षीय रामेश्वर चौहान ग्राम दयालपुर थाना गंभीरपुर निवासी के अलावा दूसरी साइकिल पर सवार 20 वर्षीय गोलू यादव पुत्र हरेंद्र यादव व 19 वर्षीय सौरभ यादव पुत्र राम मिलन यादव ग्राम फरीदाबाद थाना निजामाबाद निवासी घायल हो गए। घायल रामाश्रय पेशे से राजगीर का काम करते हैं। घटना के समय वे फरिहां से साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। सभी घायलों को ग्रामीण इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। डाक्टरों ने तीनों घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया। तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में परिजनों ने भर्ती कराया है। इसी क्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोइया मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर को सिलेंडर लदा पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप के चपेट में आने से 20 वर्षीय वैशाली पुत्री बालकरन व उसकी मां 42 वर्षीय राजपति देवी घायल हो गई। दोनों निजामाबाद क्षेत्र के गौसपुर घुरी गांव की निवासी बताई गई हैं। दोनों घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित ख़बरें