Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

बीजेपी विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला का बयान- मुझे चाहिए इंसाफ

बीजेपी विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला का बयान- मुझे चाहिए इंसाफ
Share
Whatsapp
Publish Date:10 April 2018 05:16 PM

उन्नावः उन्नाव गैंगरेप मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अतुल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है, लेकिन अभी तक विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मैं चाहती हूं कि उन्हें मौत की सजा दी जाए। उसे फांसी पर लटका दिया जाए। उन्होंने मेरी जिंदगी को नरक बना दिया है। उन्होंने मेरे पिता को मारा है। मुझे इंसाफ चाहिए।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आरोपी भाई अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीपी का कहना है कि अतुल सिंह के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अतुल की गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच ने की है और अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि, विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कुलदीप की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि पीड़िता के पिता ने बीजेपी विधायक और उसके परिवार वालों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता के पिता के कहने पर मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया था, लेकिन विधायक की ओर से छवि खराब करने का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद पीड़िता के पिता को जेल में डाल दिया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। मामले में डीआईजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 पुलिस अधिकारी और 4 कांस्टेबल काे निलंबित कर दिया।
 

संबंधित ख़बरें