Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

बीमा के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार...

बीमा के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार...
Share
Whatsapp
Publish Date:12 September 2018 05:56 PM

नोएडाः जीवन बीमा कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को नोएडा पुलिस की साइबर सेल ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व धोखाधड़ी से हासिल की गई रकम आदि बरामद किये हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल ने बताया कि एनटीपीसी से सेवानिवृत्त अधिकारी रोबिन मजमूदार ने साइबर सेल नोएडा में शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने उनसे बीमा कराने के नाम पर छह लाख रुपये ठग लिये हैं।
एसएसपी ने बताया कि घटना की जांच कर रहे साइबर सेल प्रभारी जहीर खान ने बीमा के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गैंग के सरगना बृजेश व उसके साथी प्रवीण शर्मा तथा अवधेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, नगदी व अन्य सामान बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने दर्जनों लोगों से बीमा कराने के नाम पर ठगी करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से साइबर सेल गहनता से पूछताछ कर रही है। 
 

संबंधित ख़बरें