Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

सरयू नदी की बाढ़ से 50 गांवों के 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित

सरयू नदी की बाढ़ से 50 गांवों के 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित
Share
Whatsapp
Publish Date:30 August 2018 06:17 PM

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी की बाढ़ और कटान से 50 गांवों के 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। नदी के तेज कटान से तटवर्ती बांधों को खतरा पैदा हो गया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सरयू नदी खतरे के बिंदु 92.730 के बदले 93.190 मीटर पर बह रही है। नदी खतरे के बिंदु से 46 सेमी ऊपर बह रही है। नदी का रूख स्थिर है। नदी की तेज कटान से कटरिया चांदपुर बांध का ठोकर नम्बर 3 तथा नोज नदी की धारा में विलीन हो गया है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के समीप तेजी से कटान हो रहा है। किशनपुर-मोजपुर बांध पर नदी का दबाव तेज हो गया है।

नदी अयोध्या से सीधे चलकर विक्रमजोत-लोलपुर तटबंध से सीधे टकरा रही है, इससे ठोकर नम्बर 2 तथा ठोकर नम्बर 3 पर कटान हो रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी से सुबिका बाबू, भुअरिया, टेड़वा, सतहा समेत कई गांव चारों तरफ से घिरे हुए हैं। बाढ़ से 8784.592 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित है। इसमें 6496.981 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल सम्मिलित है। बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जिला प्रशासन द्वारा 45 नाव लगाई गई है। इसके अलावा 200 बाढ़ प्रभावितों को राहत शिविर में रखा गया है। यहां भोजन, विश्राम तथा चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।

संबंधित ख़बरें