Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

रायबरेली में अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या

रायबरेली में अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या
Share
Whatsapp
Publish Date:27 August 2018 06:21 PM

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि शहर क्षेत्र के मटिया मजरे पासिंन का पुरवा में रविवार शाम शिवाकांत तिवारी (45) नामक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी और हत्यारे फरार हो गए। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6 बजे मठिया गांव के निकट सुनसान इलाके में गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो वहां पर शिवाकांत तिवारी खून से लथपथ मिला। उन्होंने बताया कि मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और घटनास्थल से शराब की बोतलें बरामद होने से आशंका जताई जा रही है की हत्या पैसे के लेनदेन को लेकर हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। 
 

संबंधित ख़बरें