Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

व्यापार-मण्डल खागा ने अधिकारियों के साथ खेली फूलों की होली

Share
Whatsapp
Publish Date:04 March 2018 09:48 AM
व्यापार-मण्डल खागा ने अधिकारियों के साथ खेली फूलों की होली खागा-फतेहपुर(उ.प्र.),आज दिनांक-1/3/18,दिन-बृहस्पतिवार को व्यापार-मण्डल खागा ने परम्परागत आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिकारियों के संग फूलों की होली खेली ।तय कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम व्यापारीगण व्यापार-मण्डल के अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल की अगुवाई में उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश सिंह के आवास पर पहुंचे जहां उपजिलाधिकारी महोदय को अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने अबीर गुलाल लगाया एवं मीठा खिलाकर होली की शुभकामना दीं तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी महोदय के साथ फूलों की होली भी खेली गई।इसी क्रम में व्यापारी अपने अध्यक्ष की अगुवाई में क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुँचे जहां क्षेत्राधिकारी श्रीपाल यादव को भी अध्यक्ष समेत उपस्थिति सभी पदाधिकारियों द्वारा अबीर गुलाल लगाया गया एवं मीठा खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं गईं और कार्यालय में ही उनके साथ मे सभी पदाधिकारियों द्वारा फूलों की होली भी खेली गई।कार्यक्रम के अनुरूप सभी पदाधिकारी अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल की अगुवाई में कोतवाली परिसर पहुंचें,जहां पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार राय एवं कस्बा इन्चार्ज अशवनी कुमार सिंह को सर्वप्रथम अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने अबीर गुलाल लगाया गया तथा दोनों अधिकारियों को मीठा खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं ,इसी प्रकार से कोतवाली में उपनिरीक्षक महेंद्र वर्मा, सत्यप्रकाश जी,शैलेश जी,कमला यादव समेत समस्त स्टाफ को भी अबीर गुलाल लगाया गया और मिठाई भी खिलाई गई और होली की शुभकामनाएं भी दीं गईं, एवं बाद में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार राय एवं कस्बा इन्चार्ज अशवनी कुमार सिंह समेत समस्त कोतवाली स्टाफ के साथ में फूलों की होली खेली गई।व्यापर मण्ड़ल द्वारा किये गए इस बेहद ही अच्छे कार्यक्रम के जरिये उपजिलाधिरी सत्यप्रकाश सिंह,क्षेत्राधिकारी श्रीपाल यादव,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार राय एवं कस्बा-इन्चार्ज अशवनी कुमार सिंह ने व्यापर मण्डल के अध्यक्ष समेत उपस्थिति सभी पदाधिकारियों समेत सभी नगरवासियों एवं व्यापारियों को भी होली की शुभकामनाएं दीं और व्यापार मण्डल द्वारा किये गए इस शुभ कार्य की भूरि भूरि प्रशंशा भी की,एवं कहा कि इसी प्रकार से आप सभी नगरवासी एव क्षेत्रवासी आपसी भाईचारे व प्रेम एवं शौहर्द के साथ में होली मनाएं और होली को सकुशल सम्पन्न कराने में सभी नगरवासी व व्यापारी भाई प्रशासन को अपना अमूल्य योगदान करें।इस अवसर पर कमलेश बाजपेई, अमिताभ शुक्ल,अनिल साहू,विजय अग्रहरि,अरुण मोदनवाल(राजू भाई),आशीष गुप्ता, मनोज शुक्ल,सानू वारसी,दिनेश दुबे,अनुपम शुक्ल,सन्दीप केशरवानी,अनूप कुमार गुप्त(ओझा जी),राजेश साहू,प्रदीप श्रीवास्तव, शिवम गुप्त,समेत समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहें।

संबंधित ख़बरें