Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

झांसी नगर निगम के उपसभापति होंगे दिनेश प्रताप सिंह

झांसी नगर निगम के उपसभापति होंगे दिनेश प्रताप सिंह
Share
Whatsapp
Publish Date:25 February 2018 07:37 PM

झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी नगर निगम में उपसभापति के पद पर दिनेश प्रताप सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया है। 60 सदस्यों वाले सदन में पहली कार्यकारिणी के लिए 12 सदस्यों को चुना गया था जिसमें भाजपा के 5, कांग्रेस और बसपा के 2-2 तथा 3 सदस्य निर्दलीय निर्वाचित हुए थे। कार्यकारिणी के इन 12 सदस्यों को ही उपसभापति का चयन करना था। उपसभापति पद पर जीत के लिए उम्मीवार को 5 मतों की दरकार थी। भाजपा ने पार्टी के 5 सदस्यों के साथ-साथ 2 अन्य विपक्षी सदस्यों के भी उसके पक्ष में होने का दावा किया था, वहीं दूसरी ओर विपक्षी सदस्यों ने अपने 7 सदस्यों के आधार पर अपने प्रत्याक्षी की जीत का दावा किया था। बाद मे राजनीतिक समीकरण कुछ इस तरह बैठाए गए कि कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जाबिर ने अपना नाम वापस ले लिया और उनके नाम वापस लेते ही निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह बुंदेला को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। उपसभापति पद पर अपने उम्मीदवार के चुने जाने पर भाजपाइयों में जबरदस्त खुशी का माहौल है।

संबंधित ख़बरें