फैजाबाद। हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भुसिया केवटहिया हथिगो में दहेज उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस सम्बन्ध में मृतका के भाई अंकित निषाद पुत्र यशराज निवासी ग्राम रैकलपुर थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर ने थाना हैदरगंज में अपनी बहन के पति पप्पू निषाद पुत्र धूमे निषाद व सास कैलाशपती के विरूद्ध मारने पीटने और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है आरोपी पति व सास फरार हैं। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मृतका रीता का विवाह वर्ष 2002 में हुआ तथा गौना 2007 में हुआ था। मृतका का एक तीन वर्ष का पुत्र आयुष भी है। मृतका के भाई का कहना है कि मायके जाने की बात कहने पर उसके पति और सास कैलाशी ने उसे मारा पीटा इसी से परेशान रीता ने कमरे के अन्दर जाकर फांसी लगा ली। इस सम्बन्ध में थाना पुलिस ने रिर्पोट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।








































































































