गोरखपुर। कुसम्ही रेलवे स्टेशन के पास ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गयी। मृतक बिहार का रहने वाला था। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खोराबार प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के बेतिया थाना नवलपुर निवासी 27 वर्षीय मनोज महतो पुत्र रामायण महातो कुसम्ही रेलवे स्टेशन पर आने वाले रैक को ट्रक कर लोड करने का काम करता था। सोमवार की शाम वह ट्रक पर माल लोड कर इनाम लेने के लिए चालक के पास पहुंचा था कि चालक की लापवाही से ट्रक ने मजदूर को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। ट्रक यूपी 53 ईटी 0221 चिलुआताल के बरगदवा निवासी बबलू दुबे का है।








































































































