Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

विधार्थी लक्ष्य को प्राप्त करने में भरपूर मेहनत करेंः मौलाना खालिद रशीद

विधार्थी लक्ष्य को प्राप्त करने में भरपूर मेहनत करेंः मौलाना खालिद रशीद
Share
Whatsapp
Publish Date:25 February 2018 06:55 PM

लखनऊ। विद्यार्थी अपने उद्देश्य एवं लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भरपूर मेंहनत करें। उनकी गम्भीरता और शिक्षा प्राप्त करने का जज्बा ही उनको उच्च से उच्च कामयाबी दिला सकता है। इन विचारों को चेयरमैन इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह लखनऊ ने प्रकट किया। वह आज इस्लामिक सेन्टर में आई0ए0एस0 स्टडी सेन्टर का उद्घाटन कर रहे थे। यह सेन्टर जकात फाउण्डेशन आफ इण्डिया नई दिल्ली और इन्सिटियूट आफ सोशल हारमोनी अपलिफ्टमेंट के सौजन्य से हुआ। मौलाना फरंगी महली ने विद्यार्थियों से कहा कि आई0ए0एस0 अधिकारी ही सरकार को चलाते है। अगर वह सरकार को उचित दिशा निर्देश देगें तो देश उन्नति व प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा और पूरी कौम को लाभ प्राप्त होगा। ईमानदारी, उसूल पसन्दी, कर्तव्य पालन, और वफादारी और गैरजानिबदारी यह वह विशेषतायें हैं जिनको हमारे प्रशासनिक अधिकारी अगर अपना लें तो हमारे समाज में इंक्लाब बर्पा हो जायेगा। उन्होने कहा कि हम ने यह स्टडी सेन्टर इस लिए खोला है कि विद्यार्थियों आसानी के साथ यहाँ  आ सकें और अच्छे वातावरण में अपनी शिक्षा मुकम्मल कर सकें। इस अवसर पर मो0 मोहसिन ने विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम की तैय्यारी और उसमेें उचित कामयाबी प्राप्त करने के गुर बतायें। सिराज अब्बासी ने विद्यार्थियों को उचित सुझाव दिये और स्टडी सेन्टर से लाभ प्राप्त करने पर जोर दिया। मौलाना मुहम्मद मुस्तफा मदनी ने अपने आलिमाना सम्बोधन में कहा कि खुदा पाक ने शिक्षा में यह सलाहियत रखी है कि जो उसको गम्भीरता से प्राप्त करने की कोशिश करता है तो वह उसके लिए बहुत आसान हो जाता है और तरह तरह से उसके काम आता है। उन्होने कहा कि इल्म की दौलत कभी बेकार नही जाती। इस लिए लक्ष्य को प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयों से मायूस नही होना चाहिए। उन्होने स्टडी सेन्टर के स्थापना पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की प्रशंसा की और विद्यार्थियों को इससे अधिक अधिक लाभ प्राप्त करने का सुझाव दिया। मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीक़ी प्रधानाचार्य दारूल उलूम निजामिया फरंगी महल की दुआ पर जलसे का अन्त हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शहर के नागरिकों ने शिरकत की।

संबंधित ख़बरें