Publish Date:26 February 2018 10:35 PM
अनियंत्रित बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज तड़के पलटी तीस यात्री हुए घायल-कहना चालक ने ढाबे पर पी ली थी शराब 15 को जिला अस्पताल किया गया शिकोहाबाद से रैफर 👇👇👇👇👇👇👇👇 फ़िरोज़ाबाद-थाना नगला खंगर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमे 30 लोग घायल हो गए, चार की हालत गम्भीर है। सभी यात्री बिहार से दिल्ली जा रहे थे। घायलो में रेखा, भाई राजा, रेखा की बेटी रीति, सोनी एक साल, अंजना 6 साल दिल्ली, अजीत कुमार , अनिल शर्मा, अजय शर्मा हाथरस, शिवशंकर, हेरान झा, अमर कांत झा, निर्न्सन झा, आरती, रिंकू,शिवम, मुकेश कुमार, सोनू, उषा देवी, संतोष, विक्रम,कनिका 3 साल,नताशा 4 साल,अमन 5 साल, रौनक 6 साल आदि के साथ करीब 15 को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताया गया बस नंबर up 22 at 07 98 गाड़ी बिहार से दिल्ली जा रही थी प्राइवेट बस है सुबह 5:30 बजे की घटना है पहले बस ने आगे चल रही टाटा 407 को टक्कर मारी उसके बाद गाड़ी आगे पलट गई। घायल यात्रियों का कहना था चालक ने बीच में एक ढाबे पर बस रोक शराब पी थी, उसके बाद एक जगह और बस अनियंत्रित हुयी थी तब भी बाल बाल बचे और बाद में हादसा हो ही गया-रिपोर्ट गुलशन कुमार फ़िरोज़ाबाद