Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

दिनदहाड़े गला काट कर किशोरी की हत्या

दिनदहाड़े गला काट कर किशोरी की हत्या
Share
Whatsapp
Publish Date:25 February 2018 07:18 PM

बहराइच। एक युवक ने रविवार को गांव में ही घर के सामने किशोरी की चाकू से गला काटकर नृशंस हत्या कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से भगदड़ मच गई। कुछ साहसी लोगों ने वारदात के बाद भाग रहे युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फखरपुर थाने के टेढ़वा महंथ के मजरे लोनपुरवा गांव निवासी कुन्ने निषाद की 16 वर्षीय बेटी सोनी निषाद रविवार को पूर्वान्ह लगभग 11 बजे  घर के बाहर भैंस खोलने निकली थी। इसी दौरान अचानक पड़ोस में रहने वाला स्वजातीय युवक दुक्खीराम कश्यप पुत्र दुर्गा प्रसाद उसके समीप पहुंचा। जब तक किशोरी कुछ समझ पाती युवक ने उसके गले पर चाकू से प्रहार कर दिया। एक ही झटके में हुए हमले से किशोरी की गर्दन कट गई जिससे वह गिर पड़ी। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।  यह देखकर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही एसओ कपिल देव चैधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावर युवक को थाने पर भेज दिया है।  एएसपी सिटी अजय प्रताप सिंह, सीओ कैसरगंज दिनेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। तहकीकात में पता चला कि मृतका का पिता काम के सिलसिले में बाहर रह रहा है। उसे बेटी की हत्या की जानकारी दे दी गयी है। सीओ कैसरगंज दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों का कहना है की दुक्खीराम ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे सम्बंध बना लिए थे। किशोरी से बाद में दुक्खीराम ने सम्बंध तोड़ लिए। सोनी ने उसे जेल भिजवाने की धमकी दी थी। कुछ समय से दुक्खीराम मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। मृतका के चाचा हरीश चंद्र कश्यप पुत्र धनीराम की तहरीर पर हत्या की धारा में दुक्खीराम को नामजद किया गया है। उस चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। जिससे हत्या की गई है।
 

संबंधित ख़बरें