Publish Date:26 February 2018 10:31 PM
शिवेन्द्र सिंह निर्वाचित हुए लौना प्रधान *रिपोर्ट जालौन से हिन्दुस्तान न्यूज 24से जिला ब्यूरो ब्रजकिशोर टिन्कू संजय गोस्वामी दयाराम पटेल कोंच जालौन 24 फरवरी। विकास खण्ड के ग्राम लौना के प्रधान पद के गुरूवार को हुए उपचुनाव की आज क्षेत्र पंचायत कार्यालय में मतगणना हुई जिसमें शिवेन्द्र सिंह सेंगर ने अपने निकटतम प्रत्याशी प्रदीप कुमार कुशवाहा से 25 वोटों से जीत दर्ज की। आर ओ ने विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। गुरुवार को हुए ग्राम पंचायत लौना के ग्राम प्रधान के हुए चुनावों में 1770 मतदाताओं में 1226 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 1226 मतदाताओं ने 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया था। मतदाताओं द्वारा किए गए निर्णय को जानने के लिए आज क्षेत्र पंचायत कार्यालय में मतगणना हुई। तीन चक्रों में हुई मतगणना में शिवेन्द्र सिंह सेंगर ने प्रथम व द्वितीय दोनों चक्रो में बढ़त बना ली थी। प्रथम चक्र में शिवेन्द्र सिंह सेंगर को सर्वाधिक 134 वोट मिले जबकि दूसरे नम्बर पर ज्ञानेन्द्र सिंह 112 वोट लेकर रहे। दूसरे चक्र में में भी शिवेन्द्र सिंह सेंगर को सर्वाधिक 121 मत प्राप्त किए जबकि दूसरे चक्र में द्वितीय स्थान पर 113 मत प्राप्त कर प्रदीप कुमार कुशवाहा रहे। तीसरे चक्र में सर्वाधिक मत 149 प्रदीप कुमार कुशवाहा ने प्राप्त किए जबकि दूसरे स्थान पर योगेन्द्र सिंह सेंगर 101 मत प्राप्त करके रहे। तीसरे चक्र में शिवेन्द्र सिंह 78 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। तीनों चक्रों की घटना के बाद सर्वाधिक 333 मत प्राप्त कर शिवेन्द्र सिंह सेंगर अपने निकटतम प्रत्याशी प्रदीप कुमार कुशवाहा से 25 मतों से विजयी घोषित किए गए। प्रदीप कुमार कुशवाहा को 308, ज्ञानेन्द्र सिंह सेंगर को 191, संजय कुमार को 144, योगेन्द्र सिंह सेंगर को 142 मत प्राप्त किए। सबसे कम मत 89 चन्द्रभान सिंह को प्राप्त हुए। आर ओ अधिशासी अभियंता जल निगम सुनील कुमार ने विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। मतगणना शिवकुमार शिवहरे (कृषि), रविन्द्र निरंजन (कृषि), रमाशंकर (विकास) देवेन्द्र कुमार (पंचायत), राम स्वरूप दोहरे (डूडा) न की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा, विनोद कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक केशव दयाल, सोवरन सिंह यादव, उमेश सिंह, विश्वावनाथ यादव, ए डी ओ पंचायत रमाशंकर प्रजापति आदि मतगणना के दौरान उपस्थित रहे। फोटो परिचय विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते आर ओ अवैध शराब को लेकर दो पक्षों में विवाद जालौन 24 फरवरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार की रात को शराब को लेकर बबलू तथा गौरव दीक्षित के बीच विवाद हो गया तथा मारपीट हुई। मारपीट में देशी शराब के ठेके का सेल्समैन गौरव दीक्षित पुत्र संजय कुमार तथा इनके चाचा मनीष कुमार दीक्षित पुत्र विजय कुमार घायल हो गया। गौरव दीक्षित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बबलू, गुड्डू पुत्रगण रामचरन तथा रविकांत, शशिकांत पुत्रगण बबलू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया तथा घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। 18 क्वाटर समेत युवक गिरफ्तार* जालौन 24 फरवरी। कोतवाली पुलिस ने 18 क्वाटर देशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया जो गांव में बेचने के लिए शराब ले जा रहा था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को उपनिरीक्षक केशवदयाल को सूचना मिली कि एक युवक जालौन के शराब लेकर जा रहा है। मुकबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक ने ग्राम पंमा निवासी कल्लू पुत्र परशुराम को बंगरा मार्ग पर दमां मोड़ से पकड़ लिया जिसके पास से 18 क्वाटर देशी शराब के बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूर्ति कार्यालय से राशन कार्ड काट दिए जाने की शिकायत उपजिलाधिकारी से जालौन 24 फरवरी । पूर्ति कार्यालय में कार्यरत सविंदा कर्मचारियों की खाऊ कमाऊ शैली के कारण राशन कार्ड धारक परेशान है ।नित्य नई जारी होने वाली राशन कार्ड धारकों की सूची में कई पात्र हटा दिए जाते हैं तथा कई नए नाम सम्मिलित कर दिए जाते है ।जिन लोगों के नाम सूची से हटा दिए जाते है वो लोग अपना नाम सूची में अंकित कराने के लिए पूर्ति कार्यालय तथा उपजिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है । नगर के मुहल्ला तोपखाना निवासी महिला इक़बालजहां पत्नी सखावत खां ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी को दिया है जिसमें कहा है कि उनके नाम पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड नo116540032147 बना हुआ है जिसमें केवल तीन सदस्यों के नाम अंकित किए गये हैं जबकि परिवार के पांच सदस्यों के नाम छोड़ दिए गए है जिसके कारण उन्हें परिवार के भरण पोषण के लिए पर्याप्त खाद्यान नही मिल पा रहा है इसी तरह मुहल्ला चुर्खी वाल निवासी फूलमती का है जिनका राशन कार्ड भी विभाग ने काट दिया है जिसके कारण वह परेशान है । पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों की खाऊ कमाऊ नीति के कारण क्षेत्र के राशन कार्ड धारक परेशान है । कब किसका नाम राशन कार्ड सूची में जुड़ जाएगा किसका हट जाएगा कोई नही जानता। उपजिलाधिकारी से हुई शिकायतों पर मामले की जांच करने के निर्देश पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी को दिए हैं तथा एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दे दिए हैं । शराबी पति ने मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला जालौन 24 फरवरी। पति द्वारा शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट किये जाने तथा पत्नी को घर निकाल दिए जाने के साथ डेढ़ वर्षीय पुत्र को न दिए जाने की शिकायत महिला ने कोतवाली पुलिस से की। महिला की शिकायत पर आरोपी पति को बुलाया है। ग्राम हथेरी निवासी महिला सत्यवती पत्नी सुरेन्द्र कुमार अहिरवार पुत्री गेंदालाल निवासी बजीदा ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है कि उनका पति सुरेन्द्र कुमार अहिरवार पुत्र भइया लाल आये दिन शराब पीकर गालीगलौज करता है तथा मारपीट करता है। शराब पति ने उसे घर से निकाल दिया है तथा डेढ़ वर्ष का बच्चा भी उन्हें नहीं दे रहा है। शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपने पिता बजीदा निवासी गेंदालाल के घर में रहकर अपना जीवन काट रही। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति को कोतवाली बुलवाया है जिससे दोनों पक्षों को सुना जा सके। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पति के आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। औरइया से आ रहे ओवर ईटा के ट्रेक्टरों पर रोक लिए उपजिलाधिकारी से शिकायत जालौन 24 फरवरी। जनपद के पड़ोसी जनपद से आने वाले ओवरलोड ईटा के ट्रेक्टरों से खराब हो रहे व्यापार से परेशान व्यापारियों ने इन पर रोक लगाने के लिए उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है तथा इस पर रोक लगाने की मांग की है। नगर के मुख्य कोंच चौराहे पर बंगरा मार्ग पर ओवरलोड ईटा के ट्रैक्टर खड़े रहते हैं। पड़ोसी जनपद औरइया से आने वाले ओवरलोड ईटों के ट्रैक्टरों से स्थानीय ईटा व्यापारियों के व्यापार प्रभावित हो रहा है। अपना व्यापार प्रभावित होने से परेशान व्यापारी सुरेश चन्द्र पुरवार, दलजीत सिंह, उमा किशोर, राजकुमार सिंह, अनिल कुमार गुप्ता ने उपजिलाधिकारी से पड़ोसी जनपद से आने वाले ओवरलोड ईटा के ट्रैक्टरों पर रोक लगाने की मांग की जिस पर उपजिलाधिकारी ने चौकी प्रभारी विश्वनाथ सिंह यादव निर्देश दिए कि ओवरलोड ईटों के ट्रेक्टरों पर रोक लगाए। पड़ोसी की ताका झांकी से पड़ोसी परेशान जालौन 24 फरवरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सांरगपुर में पड़ोसी में द्वारा ताका झांकी करने तथा मना करने पर गालीगलौज करने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से की है। सांरगपुर निवासी देशराज पुत्र रामदयाल ने पुलिस से शिकायत की है कि वह निर्धन परिवार का सदस्य है तथा उसका कच्चा मकान है। मकान की कच्ची दीवार है जिसकी ऊंचाई बहुत कम है जिसके कारण उनके पड़ोसी राजेश उर्फ टिक्कू उनके घर में ताका झांकी करतें है तथा मना करने पर वह गालीगलौज करते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अगर शिकायत सही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। मिलजुलकर कर आपसी सौहार्द से मनाये होली - उपजिलाधिकारी जालौन 24 फरवरी। रंगों का त्योहार आपसी सौहार्द का है इसे मिलजुल प्रेम से आपस में मनाये अगर किसी ने त्योहार के माहौल को खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी यह बात उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने चौकी पर आयोजित शांति समिति की बैठक में कही। उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने नगरवासियों को होली का त्योहार शांति से उल्लास के साथ मनाये। पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा ने कहा कि नगर में 25 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इस मौके पर बिजली विभाग यह सुनिश्चित कर लें होली की लौ से बिजली के तार प्रभावित न हो। सपा नेता थोपन यादव ने होली पर शराब की दुकानों पर कड़ाई बंदी का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की जिस पर कोतवाल भरोसा दिलाया कि बंदी पूरी तरह कड़ाई से करायी जायेगी। वहीं सभासद अनिल यादव ने गुरू मस्त राम पर नगर पालिका द्वारा डाली जा रही गन्दगी को बन्द कराने की मांग की वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक मनुराज तिवारी ने बाजार में अतिक्रमण होने की शिकायत की जिस पर होली के बाद व्यापारियों के साथ बैठक कर निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। मुहम्मद रजा ने कहा कि रंग हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई नहीं जानता वह सिर्फ मुहब्बत का पैगाम देता है। उन्होंने नगर के मौलवियों से अनुरोध किया कि वह मस्जिदों से घोषणा करे कि अगर कोई हिन्दू भाई हम मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति पर रंग डाल दें तो उसका बुरा न माने तथा उसे विवाद का कारण न बनाये। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी विश्वनाथ सिंह सफाई निरीक्षक सुरेश यादव, राजेश वाजपेयी, अशफाक राइन, जशवन्त सिंह, शिवेन्द्र सिंह सेंगर, ललित शुक्ला, ललित अग्रवाल, राजू यादव, श्रीगोविंद स्वर्णकार, मुहम्मद अय्यूब, महेंद्र सिंह गुर्जर आदि लोग उपस्थित थे। फोटो परिचय पीस बैठक में उपस्थित अधिकारी पड़ोसी ने की सास बहू की पिटाई जालौन 24 फरवरी। घर के बाहर खड़ी पुत्र वधु के साथ गांव के ही दो लोगों ने गालीगलौज की तथा पत्थर मारा जब सास न बहु को बचाया तो युवकों ने सास की भी पिटाई कर दी। सास ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी है। धनौरा कलां निवासी कुवंरवाई पत्नी सियाराम ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी पुत्रवधू पूजा पत्नी छोटे शनिवार को घर के बाहर खड़ी थी तभी उनके पड़ोसी भगवान सिंह व राघवेंद्र पुत्रगण तिजोले वहां आ गये उसे गाली देने लगे साथ ही पीछे से बहु के पत्थर भी मार दी जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों लोगों ने मिलकर उनके साथ भी मारपीट कर दी। पड़ोसी द्वारा की गयी सास बहू की पिटाई के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।