Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

मूसलाधार बारिश से जिले का बेहद बुरा हाल

मूसलाधार बारिश से जिले का बेहद बुरा हाल
Share
Whatsapp
Publish Date:03 August 2018 04:57 PM

गोंडा। लगातार मूसलधार बारिश से जिले का बेहद बुरा हाल हो गया है। बीते 72 घंटे से लगातार बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक पानी पानी हो गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवकाश घोषित न करने से सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। भारी बारिश में बच्चे और शिक्षक स्कूल जाने को मजबूर हैं। लगातार बारिश से नगर का बुरा हाल हो गया। चौतरफा जलभराव से लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। बड़गांव के पास गुरुवार सुबह पाइप लाइन फटने से और संकट गहरा गया है। चेक से लेकर सभी इलाके तालाब जैसे हो गये हैं। बेलसर में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया है। लगातार बरसात होने से घाघरा और सरयू नदी के तेेवर तीखे हो गये हैं। कर्नलगंज और तरबगंज तहसील के कई गांवों पर बाढ़ का संकट बढ़ गया है। कर्नलगंज में अस्थाई बांध लगभग समाप्त होने की कगार पर है।

संबंधित ख़बरें