Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

शौच के लिए गई दलित युवती, फांसी पर लटकता मिला शव

शौच के लिए गई दलित युवती, फांसी पर लटकता मिला शव
Share
Whatsapp
Publish Date:13 August 2018 05:13 PM

प्रतापगढ़ः सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद प्रदेश में महिलाएं आए दिन अपराधिक घटनाओं का शिकार हो रही हैं। ताजा मामला प्रतापगढ़ का है। यहां शौच के लिए गई दलित छात्रा का शव एक बाग में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। युवती का शव देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना महेशगज कोतवाली के रामनगर चेरई लालमन पुरवा की है। यहां की रहने वाली दलित युवती हाई स्कूल की छात्रा बताई जा रही है। वह शौच के लिए घर से निकली थी। इसके बाद युवती का शव एक बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना का खुलासा होगा। 
 

संबंधित ख़बरें