Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:25 August 2018 04:13 PM

फर्रुखाबाद/कायमगंज। सुबह तड़के घर से निकला किशोर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उलियापुर निवासी राजीव कठेरिया का 8 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु सुबह तकरीबन 4 बजे घर से बिना बताये निकल गया। दिव्यांशु की माँ विनीता ने बताया की दिव्यांशु मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह जब पुल गालिब की पुलिया के निकट पंहुचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर माँ विनीता व अन्य परिजन मौके पर आ गये। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर कोतवाली के अपराध निरीक्षक राधेश्याम व कस्बा चौकी इंचार्ज बलराज भाटी मौके पर आ गये। उन्होंने जाँच पड़ताल की। चौकी इंचार्ज ने शव का पंचनामा भरा। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है।
 

संबंधित ख़बरें